क्या आपने कभी खरगोश को तैरते हुए देखा है? ट्विटर पर वायरल हो रहा

by Kakajee News

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में कोहराम मचा हुआ है। रोजाना कई लोगों की जानें जा रही हैं। इस बीच जब माहौल इतना भयभीत कर देने वाला है, उस समय लोग किसी भी तरह से मुस्कुराने का कोई मौका भी ढूंढ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से आपके चेहरे पर जरूर हंसी आने वाली है। वायरल वीडियो में एक खरगोश नदी में तैरता हुआ दिख रहा है।
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर किया है। इस छोटी सी क्लिप में खरगोश तैर रहा है। यह वीडियो अपलोड किए जाने के बाद से ही काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो अभी तक आठ हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
18 सेकंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत में एक खरगोश अपनी पूरी ताकत से नदी में तैरता हुआ किनारे पर आने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद उसे किनारे पर आने में सफलता भी मिल जाती है। बाद में वह दौड़ता हुआ आगे खेतों की ओर भाग जाता है।

Related Posts

Leave a Comment