नाबालिक से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती, फिर किया अनाचार, नाबालिक हुई गर्भवती , एक सप्ताह में दूसरा मामला

by Kakajee News

 

जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती और फिर से अनाचार का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ नाबालिक के द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी की पतासाजी किया जा रहा है,
मामले के जानकारी देते हुए फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती एक युवक से इंस्ट्राग्राम में हुई थी, जिसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फसाने के बाद उसके साथ अनाचार किया, जिससे कि नाबालिक गर्भवती हो गई, शादी के लिए बार बार बोलने के बाद भी युवक ने उसे अपनाने की बाद अचानक से मना कर दिया, इस दौरान नाबालिक 8 माह की गर्भवती हो गई थी, युवक के द्वारा मना करने पर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई, जहाँ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है,

Related Posts

Leave a Comment