उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय, जोबी बर्रा में “सेवा पखवाड़ा 2025” के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोबी एवं महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में किया गया।शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य रोगों की पहचान, आवश्यक परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने भी सहयोग प्रदान किया।
आयोजन का उद्देश्य छात्रों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ना तथा समाज में स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत की भावना को सशक्त करना रहा। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोबी की चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। अंत में प्राचार्य एवं अतिथियों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा वर्ग में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर डॉ. प्रिया साहू (चिकित्सा अधिकारी जोबी ),रामावतार पटेल (सुपरवाइजर),जयदीप राठौर (फार्मासिस्ट), जय सिंह (ड्रेसर) एवं महाविद्यालय से प्राचार्य रविन्द्र थवाईत, रेड क्रास प्रभारी योगेन्द्र कुमार राठिया, वासुदेव प्रसाद पटेल सहा.प्राध्यापक ,डॉ ज्ञानमणि एक्का सहा. प्राध्यापक , डॉ श्वेता कुम्भज सहा. प्राध्यापक , डॉ पूजा यादव ,रामनारायण जांगडे, किशोर साहू ,रेवती राठिया ,एल आर लास्कर,रानू चंद्रा,महेश सिदार , महात्मा खांडे उपस्थित रहे।
23
