खेत में एक युवक की संदिग्ध लाश, पूरे इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची, आधार कार्ड से हुई युवक की शिनाख्त

by Kakajee News

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा के मझगवा इलाके में आज उसे समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे खेत पर मिला,, शव पर चोट के गंभीर निशान थे मृतक की शिनाख्त दरमोहली गांव निवासी के रूप में हो गई है फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के सेवरा मझगवां मुख्यमार्ग पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खेत मे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला,,शव के एक ओर हाथ और पैर में गम्भीर चोट थी,,ग्रामीणों की सूचना 112 को दी गई जिसके मौके पर पहुची 112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की शव की शिनाख्त शव के जेब मे मिले आधार कार्ड से हुई मृतक दरमोहली गांव के सेमरहा टोला के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई,जिसका ससुराल घटना स्थल से कुछ किलोमीटर दूर डूमर खेरवा गांव में था,,पर मृतक वहां कैसे पहुचा क्या घटना हुई यह अब तक स्पस्ट नही है,,फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।और शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवा दिया गया है,,

Related Posts

Leave a Comment