26
कोरबा। हाथी के हमले से बीती रात मानसिक रूप से विक्षिप्त के व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला अंतर्गत आने वाले बिंजकोट समीप रामपुर से बेहरचुवां मार्ग में बीती रात 11:30 बजे जंगली हाथी ने एक मानसिक रूप से पागल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है की वह बीते एक साल से अधिक समय तक धसकामुड़ा में रहता था।
हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत की खबर से आसपास के गाँव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
