बीजापुर। जिले उसूर इलाके में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। ग्राम ताड़पाला थाना क्षेत्र के केजीएच फूटहिल्स इलाके में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और बीजीएल बनाने की सामग्री बरामद की गई है। साथ 5 प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे नष्ट किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला बेस कैंप से निकली कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोपहर करीब 3 बजे चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में 51 नग जिंदा बीजीएल, 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 नग स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण हेतु), भारी मात्रा में बिजली के तार, 20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु), 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु) इतना ही नहीं, सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 प्रेशर IED भी बरामद किए गए, जिन्हें बीडी टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बरामद सामग्री से साफ जाहिर होता है कि नक्सली सुरक्षा बलों को गंभीर क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में लगातार गस्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी हैं।
