बलौदा बाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में पुलिस ने एक बंद पड़े गौठान में छापेमारी कर महुआ शराब के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर की गई इस गोपनीय कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है।
सूचना के मुताबिक, गांव के बाहर स्थित गौठान के एक कमरे में यह गुप्त शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन अंदर से जो मिला, उसने सबको चौंका दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से निम्न सामग्रियां मिलीं:
54 बोरी महुआ पास
140 लीटर तैयार महुआ शराब
गैस सिलेंडर, बड़े बर्तन और शराब डिस्टिल करने का पूरा सेटअप
इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जब्त किए गए सभी सामानों को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
22
