परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने गई युवती की डूबने से मौत

by Kakajee News

जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई, जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी हेमबती मौर्य पिता केदार मौर्य 30 वर्ष अपने परिजनों के साथ बुधवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर के पास ही तालाब में नहाने के लिए सुबह 2 बजे गई हुई थी, तालाब में नहाने के दौरान अचानक से उसका पैर गहराई में चला गया, जहाँ हेमबती डूब गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, हेमबती को पानी से निकालने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया, वही शव के घर पहुँचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया,

Related Posts

Leave a Comment