नक्सली प्रवक्ता अनंत का पत्र हुआ वायरल, कहा नही मनाएंगे नक्सली सप्ताह, तीनो राज्यो के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा रोका जाए ऑपरेशन

by Kakajee News

 

जगदलपुर. महाराष्ट्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमिटी (MMC जोन) के प्रवक्ता अनंत ने तीनों राज्यो के मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए ऑपरेशन को रोकने की बात कही है, साथ ही इस बार नक्सली सप्ताह नही मनाए जाने की बात भी कही है, वही प्रवक्ता की ओर से समय भी मांगा गया है,
अनंत ने अपील करते हुए पत्र लिखा है, जिसमे तीनों राज्य की सरकारों को एक निवेदन करते हुए कहा कि पार्टी के केंद्रीय कमिटी के सदस्य व पोलित मेंबर कामरेड सोनू दादा ने स्थिति को देखते हुए हथियार त्यागकर सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई रूप से विराम देने का जो निर्णय लिया है, उसका समर्थन करते हैं। CCM सतीश दादा के बाद हाल ही में हमारे एक और CCM कामरेड चंद्रत्ना ने भी सही निर्णय का समर्थन किया है, MMC स्पेशल जोनल कमिटी भी हथियार छोड़कर सरकार के पूनर्वास और पूनामार्गेम योजना को स्वीकार करना चाहती है, इसके लिए तीनों राज्य की सरकारों से अनुरोध करते हैं कि वह हमें कुछ वक्त दें,
तीनों राज्य की सरकारों से यह निवेदन हैं कि वह हमें 15 फरवरी 2026 तक का समय भी मांगा है, हमे मालूम है की सरकार ने माओवाद समाप्ति की जो डेडलाईन (मार्च 31, 2026) तय की है, उसके दायरे के भीतर ही है, तब तक तीनों राज्य की सरकारों से यह अनुरोध करते हैं कि वे थोड़ा संयम बरतें और अपने सुरक्षा बलों के अभियान को रोकें। यहां तक कि वह आगामी PL.GA सप्ताह के दरम्यान भी कोई अभियान ना चलाएं, मुखबिरों की गतिविधियों को भी रोकें, इनपुट या सूचना के आधार पर बलों को एंगेज ना करें। हम भी आपको विश्वास दिलाते है कि इस बार PLGA सप्ताह नही मनाएंगे। और हमारी तमाम गतिविधियों को विराम देैंगे।

Related Posts

Leave a Comment