NSUI कार्यकर्ताओं ने DEO कार्यालय के मुख्य गेट में जड़ दिया ताला, छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला

by Kakajee News

रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के बाहर बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के छात्र को शिक्षक द्वारा कथित रूप से “जानवर” कहे जाने का मामला बताया जा रहा है। इस घटना से नाराज़ NSUI कार्यकर्ताओं ने DEO कार्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
NSUI का आरोप है कि वैदिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के बच्चे के साथ शिक्षक ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, जो बेहद निंदनीय है। संगठन ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
NSUI पदाधिकारियों का कहना है कि इस स्कूल के खिलाफ अब तक 6 बार अलग-अलग मामलों में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के विरोध में आज यह धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Posts

Leave a Comment