263
मुम्बई। मुंबई के वसई इलाके में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग को बिजली विभाग ने 80 करोड़ 13 लाख नवासी हजार रुपए का बिल भेज दिया। यह बिल देखकर वसई के रहने वाले गणपत नाईक का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ गया कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। विडंबना यह है कि यह बिल मात्र 2 माह का ही है। नाइक का परिवार बीते बीते कई सालों से चावल मिल चलाता है। जिसमें अभी तक उनका अधिकतम बिल ₹54000 ही आया है। लेकिन इस बार पहुंचे 80 करोड़ 13 लाख रुपए के बिजली बिल ने उनकी हालत खस्ता कर दी है। हालांकि इस मामले और शोर मचने के बाद महाराष्ट्र के बिजली विभाग ने बिल को सुधार कर नया और सही बिल भेजने की बात कही है। बिजली विभाग के अधिकारी इसके लिए मीटर रीडिंग करने वालों को दोष दे रहे हैं।
