लव मैरिज करने वाली युवती ने पेड़ से लटक कर दी जान, जानें क्या है मामला

by Kakajee News

मेरठ के थाना फतेहपुर के गांव मांडुवाला में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आगरा के जैतपुर की रहने वाली पूजा की शादी मांडुवाला के अवनीश के साथ 2017 मे हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। गुरुवार की रात को मांडूवाला के जंगल मे पेड़ से लटक कर पूजा ने आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि पूजा और अवनीश के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। आत्महत्या की सूचना पाकर थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Related Posts

Leave a Comment