होली पर दिल्ली से लखनऊ आना और होली बाद लखनऊ से दिल्ली जाना आसान होगा। क्योंकि इस बार होली के दौरान चलने वाली ट्रेनों में सीटों की मारमारी कम हैं। लखनऊ दिल्ली लखनऊ और गोरखपुर दिल्ली वाया लखनऊ की ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों में 25 मार्च से 5 मार्च तक ज्यादा वेटिंग नहीं है। स्लीपर में आरएसी के टिकट मिल रहे है। वहीं अन्य ट्रेनों में एसी में काफी सीटें खाली हैं।
लखनऊ मेल में 21 मार्च से 28 तक हर श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं। वहीं वापसी में 1 से 4 अप्रैल से आरएसी है। 5 अप्रैल को सीटें खाली है। वहीं शताब्दी में भी इन्हीं तारीखों में चेयरकार में दोनों दिशाओं से सीटें है। तेजस में भी होली के दौरान दोनों ओर से एसी चेयरकार में सीटें है।
इसके अलावा लखनऊ से होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में गोरखपुर से आनन्द विहार, दानापुर से आनन्द विहार, डिब्रूगढ़ लालगढ़ एक्सप्रेस, राजगीर एक्सप्रेस, लखनऊ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस जैसे कई ट्रेनों में सीटें खाली है। वर्तमान में लखनऊ से और लखनऊ से गुजरते हुए दिल्ली जाने वाली करीब 35 ट्रेनें चल रही हैं।
302
