साथियों के सहयोग से महिला को खेत ले जाकर किया दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मुकदमा

by Kakajee News

यूपी के चित्रकूट जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई कि गत पांच मार्च की रात गांव का ही उदय यादव नामक व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। घटना के समय महिला अपने घर में अकेली थी। उन्होंने कहा कि महिला ने यादव पर बलात्कार करने और उसके साथियों पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment