कारगिल चौक में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धान्जलि

by Kakajee News

रायगढ :- रायगढ वासियो की ओर से बीजापुर नक्सली घटना में मृतक शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने आज कारगिल चौक में जन प्रतिनिधि समाजिक संस्थाओं व्यापारी समुदाय से जुड़े लोग गणमान्य नागरिक एकत्र हुए l मृतक परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वाथ्य की कामना की गई l कारगिल चौक में आज सुनील लेन्ध्रा डॉ राजू अग्रवाल सुरेश गोयल ने मोमबत्ती जलाते हुए पुष्प अर्पित किये l भीगी पलको से मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा गया कि देश सेवा के लिए इन् शहीदों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा l सुनील लेन्ध्रा ने कहा कि स्वहित से ऊपर देश समाज की रक्षा के लिये जान गंवाने वाले सैनिक पूजनीय वन्दननिय होते है l उनका योगदान समाज मे सदा अविस्मरणीय रहता है l डॉ राजू अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी l दुख की इस घड़ी में रायगढ वासी परिवार जनों के साथ है l सुरेश गोयल ने कहा कि हमे अपने जवानों पर गर्व है जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जान की परवाह तक नही की l उपस्थित लोगो के द्वारा शहीद जवानों की अमरता के नारे भी लगाये गए l दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l कारगिल चौक में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में
श्रीमती सुमन अग्रवाल रानूं मित्तल नीना सांवरिया श्रीमती लता सांवरिया गौतम अग्रवाल विकास केडिया दीबेश सोलंकी रमेश छपरिया सुमीत शर्मा अफरोज डायमंड सुरेश गोयल सुमीत अग्रवाल कमल शर्मा पल्लू बेरीवाल सुरेश अग्रवाल नितेश सोनी उमेश उपाध्यक्ष कृष्ण केसरवानी शिव तायल मनीष सोलंकी शिबू महाराज अनिल रतेरिया साकेत अग्रवाल जिम्मी अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल विनय पांडेय नरेंद्र ठेठवार अक्षय गुप्ता मयंक मित्तल शक्ति अग्रवाल शामिल रहे

Related Posts

Leave a Comment