युवक ने लकड़ी के बट्‌टे से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला, मां ने पड़ोसी के घर भागकर बचाई जान

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने मंगलवार रात अपने पिता और दादी की लकड़ी के बट्‌टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपनी मां पर भी हमला किया। उसकी मां ने पड़ोसी के घर छिपकर जान बचाई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
करेली बड़ी चौकी के चंदना गांव निवासी महेश वर्मा का मंगलवार रात करीब 11.30 बजे किसी बात को लेकर पिता पन्ना लाल वर्मा (50) से विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आए महेश ने वहां पड़े लकड़ी के बट्टे से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इस दौरान महेश की दादी त्रिवेणी वर्मा (80) भी वहीं मौजूद थीं। उन्होंने बीच-बचाव किया तो महेश ने उनके सिर पर भी वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है आरोपी
इसके बाद महेश ने अपनी मां को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह उन्होंने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। सब पन्ना लाल के घर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही महेश वहां से भाग चुका था। बताया जा रहा है कि महेश की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका उपचार भी चल रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस महेश की तलाश कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment