DRG और CRPF जवानों को देख कैंप छोड़ भागे नक्सली, मौके पर IED को ब्लास्ट कर किया नष्ट

by Kakajee News

सुकमा । नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में जवानों ने आईईडी बरामद किया है। मौके पर जवानों ने ​ब्लास्ट कर नष्ट किया। SP कन्हैया लाल ध्रुव ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार DRG और CRPF जवान केरलापाल के पोंगाभेज्जी इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों को देख नक्सली अपना कैंप छोड़ भागे खड़े हुए। मौके पर नक्सलियों ने IED छोड़ जंगल में भागे खड़े हुए। वहीं आईईडी को बरामद कर जवानों ने ब्लास्ट कर नष्ट किया। बताया जा रहा है कि जवानों को नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों की टीम ने सर्चिंग अभियान चला रही है।

Related Posts

Leave a Comment