जशपुर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड 19 टीकाकरण अभियान में आरक्षण हटाने की मांग व्यापार संघ ने कलेक्टर से की है।
जशपुर कलेक्टर के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है। जिसके बचाव के लिए टीकाकरण होना है। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जिसमें व्यापारी वर्ग असंतुष्ट है। चूंकि सभी वर्ग के लोगों से व्यापार के संबंध मंे प्रतिदिन मिलते हैं जिससे कोविड से संक्रमित होनें का भय बना हुआ है और वर्तमान में चल कोविड के इस चरण में मृत्यु दर भी बढ़ा हुआ है जिसको देखते हुए परिवार के सदस्य भी सहमे हुए हैं।
व्यापार संघ ने कलेक्टर जशपुर से प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए आरक्षण व्यवस्था हटाने की मांग की है। जिससे आम जनता में सरकार के प्रति सकारात्मक भावना बना रहे एवं विरोध का माहौल न बनें। उक्त संबंध में व्यापार संघ की ओर से प्रदेश सरकार तक उनकी यह मांग पहुंचाने की बात कही है।
