भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के कई दिनों से नामों की घोषणा नहीं होने को लेकर स्थिति असमंजस में बनी हुई थी। लेकिन जब आज कैमूर जिले के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा के झोली में चले जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई कि एक बार फिर से कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जबकि इसके पहले कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा सीट पर जदयू के जिलाध्यक्ष के नाम की चर्चा हो रही थी।
जेडीयू के कार्यकर्ताओं को भरोसा था कि शायद इस बार जेडीयू की तरफ से टिकट मिले और जेडीयू के जिलाध्यक्ष भी एनडीए गठबंधन के तरफ से जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर अपना टिकट मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन एनडीए गठबंधन में बीजेपी की ऐसी रणनीति हुई कि एक बार फिर से कैमूर के चारों विधानसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायकों को प्रत्याशियों के रूप नाम की घोषणा कर दी गयी। जेडीयू को कैमूर जिले में एक भी सीट नहीं मिल पाया।
कैमूर जिले के भभुआ के पूर्व विधायक सह जेडीयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह को टिकट नहीं मिल पाने के कारण काफी नाराज है और अपने कार्यकर्ताओं से माफी मांगने को लेकर भभुआ स्थित जेडीयू कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस प्रेसवार्ता के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह अपना दुख का इजहार करते हुए फूट फूट कर रो पड़े। उनके आंखों में आंसू आ गया।
उन्होंने कहा कि यह कैसी एनडीए की गठबंधन है कि जिले के चारों विधानसभा सीट पर पहले भी भाजपा के प्रत्याशी थे और जीत कर विधायक बने। वही इस बार फिर उन्ही चारों विधायको को टिकट भाजपा की तरफ से मिला है। वही भाजपा से दो एमएलसी, एक सांसद की सीट भी है।
जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह ने कहा कि हमें वर्चुअल रैली में भी आश्वासन मिला था कि आपको भभुआ विधानसभा सीट नेतृत्व करने का मौका मिलेगा लेकिन एनडीए गठबंधन से जेडीयू की तरफ से ऐसा नहीं हुआ। इसलिए हम अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के लिए प्रेस वार्ता किए हैं।
अब कोई भी पार्टी के लोग खड़े होंगे हमें इस गठबंधन के और लोगों का नेतृत्व मंजूर नहीं है। हम जदयू के जिलाध्यक्ष पद से बिना इस्तीफा दिए बीजेपी के कैमूर जिले में चारों विधायक प्रत्याशियों को करारी हार दिलाने काम करेंगे। यही हमारा लक्ष्य है। क्योंकि जो पार्टी के लिए दिन रात एक किया। उसे ही कोई तवज्जों नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहे तो हमें निकाल सकती है।लेकिन मैं पार्टी से इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं10 सालों से जदयू में कार्य कर रहा हूँ और भभुआ विधानसभा से 4 बार विधायक भी रह चुका हूँ। लेकिन इस चुनाव में मैं। अपनी पार्टी से जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिए बिना बीजेपी के प्रत्याशियों को करारी हार दिला कर रहेंगे।
नीचे हेडिंग वाली खबरों को क्लिक कर पढ़े…
- जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहणदेशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश रायगढ़…
- 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगारायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय…
- खरसिया में HPCL के नाम पर नकली हाइड्रोलिक ऑयल बेचने का आरोप, दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्जरायगढ़. खरसिया शहर में नामी कंपनी HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के ब्रांड का कथित तौर पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्थारायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़…
- साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एकरायगढ़ : प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से…
- सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्रसम्बलपुरी। केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही…
- रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिलरायगढ़ । वंदे मातरम् की भावना को समर्पित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में रिमझिम बारिश…
- रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधारायगढ़. स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की साधारण सभा (स्वशासी…
- Raigarh News:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार जगरसाय राठिया को कुचला, मौके पर ही मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्ताररायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण…
- सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय, फर्जी KYC से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की दी जानकारीरायगढ़ । साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
