महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी की ईंटें जब्त की हैं। महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों व्यक्तियों को वाहन चेकिग के दौरान एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास पकड़ा गया। दोनों ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी लेकर आगरा जा रहे थे।
सिघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव शल्या (22) व संजय खान (41) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जांच में इन व्यक्तियों के पास इतने भारी मात्रा में चांदी के ईंट व आभूषण के कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इनसे 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार के चांदी के ईंट, 5 लाख 60 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, 5 लाख 78 हजार 900 रुपए नकद एवं कार को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए गिरोह भी काम रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
221
