युवा नेता जयकिशन नायक के असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ – विकास केड़िया, युवा नेता का असमय जाना पूरे जिला भाजयुमो के लिए अपूरणीय क्षति

by Kakajee News

रायगढ़ – भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केड़िया ने भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी व सरिया अंचल के होनहार युवा नेता जयकिशन नायक की सड़क हादसे में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयकिशन जैसे होनहार युवा नेता का असमय चले जाना पूरे जिला भाजयुमो के लिए अपूरणीय क्षति हैं।

युवा नेता विकास केड़िया ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस खबर से मैं निजी तौर पर स्तब्ध हूँ आज सरिया अंचल ने अपने एक होनहार युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी।

आगे विकास केड़िया ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने संबल प्रदान करें और मृतात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवे।

Related Posts

Leave a Comment