राखी की खुशियां बदली मातम में, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, घरघोड़ा के भालूमार के पास हुई घटना

by Kakajee News

रायगढ़. जिले में सड़क दुर्घटनाओं की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन जिले के अलग अलग मार्गो में लोग असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज घरघोड़ा के भालूमार के पास भारी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राखी पर्व के अवसर पर सारंगढ़ निवासी ओमप्रकाश राठिया 21 वर्ष अपने मामा मामी के साथ मोटर सायकल से जशपुर जिले के ग्राम कोल्हेंनझरिया जा रहे थे। इसी दौरान घरघोड़ा के भालूमार के पास एक तेज रफ्तार टेªलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना से जहां ओमप्रकाश राठिया की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके मामा मामी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे मे लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। राखी पर्व के दिन इस दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

Related Posts

Leave a Comment