युवा नेता सुमीत शर्मा को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, भाजपा नगर मंडल के बनें महामंत्री

by Kakajee News

रायगढ़ – रायगढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भाजयुमों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमीत शर्मा को नवीन दायित्व सौंपते हुए उन्हें रायगढ़ भाजपा नगर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है।

बता दें कि इस पद पर पहले भाजपा के युवा नेता शक्ति अग्रवाल की नियुक्ति की गई थी किन्तु डेढ़ माह पहले ही उन्हें सोशल मीडिया का जिला संयोजक का भी दायित्व सौंपा गया था जिससे उन पर कार्यभार बढ़ गया था यही वजह रही कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा नगर मंडल के महामंत्री जैसे अति अहम पद पर अब भाजयुमों के तेज़तर्रार व कर्मठ युवा नेता सुमीत शर्मा की नियुक्ति की गई हैं।

सुमीत शर्मा की जैसे ही भाजपा नगर मंडल के महामंत्री के तौर पर नियुक्ति की औपचारिक घोषणा हुई उसके बाद से ही पूरे रायगढ़ भर में उनके सैकड़ों समर्थकों व युवा साथियों में खुशी की लहर फैल गई और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों के संदेशों की बाढ़ आ गयी।

युवा नेता सुमीत शर्मा की पहचान रायगढ़ अंचल सहित पूरे प्रदेशभर में एक कर्मठ व समर्पित युवा भाजपा नेता के तौर पर है जो अपने जिले व प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान चुनावों के संचालन का दायित्व संभाल चुके हैं।

Related Posts

Leave a Comment