Bhopal Crime News: संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक बैंक कर्मचारी की बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने आर्थिक तंगी और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बच्ची का अपहरण किया था और 50 हज़ार रुपए की फिरौती मांगी थी।
पुलिस अधीक्षक उत्तर विजय खत्री ने पत्रकारों को बताया कि आरोपित का नाम राहुल मेहरा पिता रूप सिंह मेहरा उम्र 25 साल निवासी संजय नगर कॉलोनी बैरागढ़ है। आरोपित ने भारतीय स्टेट बैंक की फतेहगढ़ शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी कि साढे 5 साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। आरोपित बच्ची को इंदौर ले जाने की फिराक में था इसके लिए उसने ट्रैवल्स एजेंसी से एक कार भी बुक करा ली थी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे गिरफ्तार किया। खत्री ने कहा कि इस मामले की प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि आरोपित बच्ची की हत्या भी कर सकता था लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया आरोपित के खिलाफ फास्टट्रैक में मामला चलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि उसे जल्द से जल्द सजा मिल सके।
हनुमानगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धूम सिंह राजपूत ने इस मामले में सूझबूझ दिखाते हुए आरोपित को अल्पना टाकीज चौराहे पर पकड़ा। पुलिस की देख आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग निकला धूम सिंह ने बच्ची को सुरक्षित अपनी गोद में लेकर थाने तक पहुंचाया यदि धूम से तत्परता नहीं दिखाते तो आरोपित कुछ भी अनहोनी कर सकता था। पूज्य सिंधी पंचायत में धूम सिंह सहित पुलिस अधिकारियों का सम्मान करने का निर्णय किया है। पुलिस अधीक्षक खत्री के अनुसार आरोपित को बाद में हलालपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बैरागढ़ छोला मंदिर हनुमानगढ़ निशातपुरा एवं परवलिया सड़क थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था
