Breaking News : जंगल में चल रहे जुआ फड पर पुलिस का छापा, 14 जुआरी सपड़ाये, लैलूँगा व धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई , जुआरियों से 20 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति जप्त    

by Kakajee News

रायगढ़।  कल शाम एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा को मुखबिर से लैलूंगा के बगुड़ेगा फाटकडीपा जंगल में जुआ की  सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़  मार्गदर्शन पर प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके, थाना प्रभारी लैलूंगा के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर सुनियोजित रूप से जुआ रेड  कार्रवाई किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में नगदी रकम के साथ मोबाईल फोन एवं वाहनों की जब्ती की है।


इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा को सक्रिय सूत्रों से बगुड़ेगा फाटकडीपा जंगल में जुआरियों के फड लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली, एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके को थाना लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ थाने के स्टाफ की संयुक्त टीम बनाकर रेड कार्रवाई ‍का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेड कर मौके पर 52 पत्ती तास से जुआ खेलते 14 जुआरियान रंगे हाथों पकड़े जिनके फड एवं पास से नगदी रकम दृ 18,180  रूपये, 09 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल तथा फड के पास खड़े जुआरियों की 3 कार, 06 बाइक और 2 स्कुटी कुल जुमला रकम  20,19,680 रूपये का जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना लैलूंगा में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।


जुआ रेड कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके, उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा प्रभारी धरमजयगढ़, प्रधान आरक्षक जयशरण चंद्रा, बीरबल टोप्पो, विकास तिर्की, किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, सोनेलाल कुजूर, इलियाजर टोप्पो, हेलरियूस तिर्की, राजू तिग्गा, सुखदेव साय एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल और दुर्गेश सिंह शामिल थे।

Related Posts

Leave a Comment