फरार वारंटियों को जशपुर से पकड़ लाई पुलिस, पशुक्रुरता मामले के दो वारंटी जेल दाखिल  

by Kakajee News

रायगढ़। पशुक्रुरता के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को रायगढ़ पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद जशपुर से पकड़ लाई। दोनों फरार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल करा दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार वारंटियों की पतासाजी के क्रम में पुलिस चैकी जोबी प्रभारी उपनिरीक्षक थानू राम नायक के हमराह स्टाफ द्वारा पत्थलगांव, जिला जशपुर में दबिश देकर पशुक्रूरता मामले के आरोपी रहे स्थायी वारंट दृ राममिलन चैहान पिता खंडू चैहान उम्र 50 वर्ष तथा मनबहाल सिदार पिता विदुर सिदार उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सूरजगढ़ थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। दोनों ही वर्ष 2015 में थाना खरसिया (चैकी जोबी) के धारा  पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण निवारण अधिनियम की धारा 6, 10 के आरोपित हैं।


आरोपियों के न्यायालय पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर माननीय न्यायलय द्वारा इनका स्थाई वारंट जारी किया गया था, वारंट के परिपालन में चैकी प्रभारी मुखबिर लगाकर वारंटियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेएमएफसी कोर्ट पेश किया गया। जहां दोनों वारंटियों के जेल वारंट जारी करने पर दोनों वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है। वारंटियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में चैकी प्रभारी जोबी उपनिरीक्षक थानु राम नायक के हमराह आरक्षक मयाराम राठिया और हरिशंकर धृतांत की अहम भूमिका रही है।

Related Posts

Leave a Comment