सड़क दुर्घटना में 2 लोगो की मौत, 14 घायल, 3 गंभीर

by Kakajee News

दुर्ग । बोरी थाना क्षेत्र के दानिया गांव में देर रात सड़क दुर्घटना में 2 लोगो को मौत हो गई। वही 14 लोगो घायल हो गए। जिसमे 3 लोगो गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों मिलने जिला अस्पताल पहुंचे।

दानिया गांव के पास ट्रक और मालवाहक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वही 14 लोगो घायल हो जिसमे 3 लोगो की हालत गंभीर बताया जा रहा है।सभी घायलों को जिला अस्पताल,शंकराचार्य अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया। मालवाहक में 17 लोगो सवार होकर बोरी से कुम्हारी जा रहे थे इसी दौरान मालवाहक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतकों में प्रतिमा यादव और मोनिका पटेल बताए जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वही घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों से घायलों के बारे में जानकारी ली।

Related Posts

Leave a Comment