बालोद। जिले के बालोद नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां घर में रखा घरेलू सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके कारण 3 लोग इसकी चपेट में आ गए मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है, उक्त घटना से यहां अफरा तफरी मच गई और सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से घर में भी आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड के माध्यम से बुझाया गया।
बालोद नगर के नायापारा वार्ड क्रमांक 3 की यह घटना बताई जा रही है ब्लास्ट के छीटें से यहां पर मकान मालिक हरकू राम और उसकी बहु को चोटें आई है मामले में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है फायर ब्रिगेंड आने से पहले यहां पर आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
गैस सिलेंडर फटने के बाद से मामला इतना गंभीर हुआ कि आग बेकाबू होने लगा अपने आप में यह एक भयावह घटना है जो विकराल रूप ले चुका था जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन मामले में जांच जारी है।
बालोद शहर के वार्ड नंबर 3 में हरकू राम साहू जी के निवास में आज अचानक शाम को आग लग गई आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ी घटना हो गई जैसे ही नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा को इसकी जानकारी लगीतत्काल पीड़ित के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया परिवारिक जनों से मुलाकात कर उन्हें संबल प्रदान किया।
तत्पश्चात अस्पताल पहुँचकर घटना में घायल हुए परिवार जनों से मिलकर हाल-चाल को जाना अस्पताल में डॉक्टर से मुलाकात कर इलाज के बारे में जानकारियां ली।
