टैक्सी बुक कराने के बाद चालक को चाकू और बंदूक दिखा कर किया अपहरण,बीच जंगल मे छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गए बदमाश

by Kakajee News

 

कोरबा में एक टैक्सी चालक का अपहरण करने की घटना सामने आई है 29 वर्षीय अंकुश यादव नामक व्यक्ति ने चांपा से कोरबा तक टैक्सी बुक की थी। जब वे उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास पहुंचे, तो आरोपियों ने गाड़ी रोककर मोबाइल लूट लिया और बंदूक की नोक पर चालक को किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को जंगल में छोड़ दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए।

अंकुश यादव ने बताया कि चार लोग चांपा वाहन स्टैंड पर आए और कोरबा जाने 15 सौ में वाहन बुक कराया वो चांपा से कोरबा के लिए चारो को लेकर निकला बरपाली के पास एक युवक उल्टी करने के नाम से गाड़ी रूकवाया और रोका गाड़ी से उतर कर वो उल्टी करने का नाटक करने लगा गाड़ी पर वो बैठा ही था कि अचानक से पीछे से एक युवक ने चाकू गले मे लगा दिया उसके बाद एक नए बंदूक पेट पर टिका दिया और उतार कर पीछे सीट पर लेकर बैठ गए पहले मोबाइल लूट लिया और सीधे गाड़ी भगाते हुए बांगो थाना से लगभग 9 किलोमीटर दूर लेकर जंगल मे छोड़ दिये और भाग गए।

वो किसी तरह लिफ्ट लेकर बांगो थाना पहुचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

अंकुश ने बताया कि पहले चहेरे पर कुछ नही बांधे थे बांगो के पास सभी ने चेहरे पर कपड़ा बांध लिया।उनकी बोली एमपी बोली था और गाड़ी पर बहुत कम बात कर रहे थे।

शिकायत के बाद बांगो थाना पुलिस ने मामला।दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू की।गई जहा टोल नाका में लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे है जहाँ टोल नाका में पैसा देने के बाद कार लेकर फरार हो।गए।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की सारी करतूत टोल नाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी घटना कौन जाम देने के बाद अंबिकापुर होते हुए एमपी की ओर रवाना हो गए है

Related Posts

Leave a Comment