मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन भी बरामद

by Kakajee News

सक्ती जिले मे पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में संलिप्त एक आरोपी व दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर चोरी गई कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मामला 3 अगस्त 2025 का है जब जैजैपुर थाना क्षेत्र के सेंदुरी निवासी मनीष तेंदुलकर अपनी बाइक हिरो होंडा स्प्लेंडर (क्रमांक CG 11 CF 6692) से प्रयोगशाला परिचालक की परीक्षा देने सक्ती आया था। उसने अपनी बाइक सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास खड़ी कर दी थी। परीक्षा दिलाने के बाद जब वह दोपहर 1:30 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। जिसके बाद उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर परसदाखुर्द निवासी विरेंद्र महंत (33 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर तीन मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। चोरी की गई बाइकों में से एक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास से चोरी की गई थी, जबकि दो अन्य वाहन बुधवारी बाजार क्षेत्र से चोरी कर रेस्ट हाउस मे छिपाए गए थे।

पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं और आरोपी विरेंद्र महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता के कारण मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

Related Posts

Leave a Comment