चाकू से दो युवक पर हमला, एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

by Kakajee News

दुर्ग । नेवई थाना क्षेत्र में देर रात रक्षाबंधन से एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है जहां एक आरोपी ने चाकू से दो युवक पर हमला कर मौत को घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नेवई थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान भाठा में देर रात आरोपी ने धारदार चाकू से दो युवकों पर वार कर घायल कर फरार हो गया। इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों में चिंतामणि साहू उर्फ डब्बू और गौरव कोसरिया बताया जा रहा है।
दोनो मृतकों से 2 3 दिन पहले आरोपी निखिल भारती के पिता से किसी बात को लेकर मामूली वाद विवाद हुआ था। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी निखिल ने दोनो युवकों को खोजते हुए दशहरा मैदान के पास पहुंच जहां दोनो युवक बैठे हुए थे जिससे पिता से वाद विवाद करने की बात को लेकर दोनो पर धारदार चाकू से वार कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंचे और एक घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment