पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाने वाली महिला गिरफ्तार, डे़ढ़ माह बाद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

सूरजपुर जिले में पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया। इसके बाद रोने का नाटक करने लगी। डेढ़ महीने बाद सूरजपुर पुलिस को अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। वही डोंगी पत्नी पुलिस ने को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सो रहा था। तभी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पत्नी ने बताया कि पति उस पर शक करता था। कहता था कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है। जिससे अक्सर इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। झगड़े से परेशान होकर उसने अपने पति को मार डाला।
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सुपारी लाल एसईसीएल की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था। रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था। 6 अगस्त की सुबह को अचानक उसकी खाट में आग लग गई। जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन शरीर 85 प्रतिशत तक जलने के कारण उसे पहले डॉक्टरों के द्वारा अंबिकापुर बाद में रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पत्नी मूर्ति बाई ने घटना को हादसा बताया। आरोपी पत्नी पति के जलने के बाद रो रही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। जांच में फोरेंसिक टीम को भी घर में पेट्रोल के सबूत मिले। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर पत्नी से उसका जुर्म क़बूल कराया। जिससे अन्ततः पत्नी टूट गई वह अपना जुर्म कबूल की।

Related Posts

Leave a Comment