बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं रुबीना दिलैक, लोगों को दिखी ‘जलपरी’

by Kakajee News

बिग बॉस 14′ विनर रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके फैन्स दिल हा रहे हैं। यह तस्वीर उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की है। दोनों साथ में रिएलिटी शो में नजर आए थे। रुबीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेहद खूबसूरत दिख रही हैं रुबीना
रुबीना दिलैक ने शुक्रवार को अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह पूल में नजर आ रही हैं। फोटोज के साथ उन्होंने पति अभिनव शुक्ला को क्रेडिट दिया है और लिखा है, जिस तरह तुम मुझे देखते हो प्यार आ जाता है। रुबीना तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कई यूजर्स ने उनकी तुलना मरमेड यानी जलपरी से की है।

बिग बॉस में मजबूत हुआ रिश्ता
बिग बॉस में रुबीना और अभिनव शुक्ला ने अपनी शादी में आ रही प्रॉब्लम्स नेशनल टेलीविजन के सामने बताई थीं। दोनों ने कहा था कि वे तलाक लेने जा रहे थे लेकिन शो में आकर उनका फैसला बदल गया। रुबीना ने बताया था कि उनकी बॉन्डिंग बिग बॉस शो की वजह से और भी मजबूत हुई है।

Related Posts

Leave a Comment