सूने मकान में चोरों का धावा,बेटी की शादी के लिए रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हुए चोर,पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

by Kakajee News

कोरबा में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि रिहायशी कॉलोनियों में उनके द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात प्रशासनिक कॉलोनी के एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने नकदी रकम और सोने चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

कोरबा शहर में अपराधिक घटनाओं में एक बार फिर से वृद्धी होने लगी है,जिससे आम जनता में भया का माहौल देखने को मिल रहा है। सीविल लाईन थानांतर्गत प्रशासनिक कॉलोनी के एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी कर ली । चोरों ने तहसील कार्यालय में पदस्थ ओडी लदेर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूरा परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ था,इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है,कि पति की मौत के बाद पत्नी को तहसील कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। चोरों ने बेटी की शादी के लिए जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी की है जिसकी कुछ महिनों बाद ही शादी होने वाली है।

लदेर में बताया कि चोर जेवरात नगदी रकम समेत घर का राशन सामान को भी ले गए हैं।गुल्लक में 20 हजार नगदी रकम रहा होगा उसे भी ले गए हैं।
सूचना मिलने के बाद सीविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई है। जिस मकान में चोरी हुई है उसकी दूरी एसपी ऑफिस और सीविल लाईन थाना से अधिक नहीं है,बावजूद इसके चोरी हो जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Related Posts

Leave a Comment